सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले आतंकवादी हमलों में दसियों लोग हताहत व घायल हो गये।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के उपनगरीय क्षेत्र तल्ल में बीदर सुल्तानी मस्जिद के निकट बुधवार की सुबह एक कार बम का धमाका हुआ जिसमें दस लोग हताहत व कई अन्य घायल हुए। यह आतंकी हमला ऐसी स्थिति में हुआ कि एक दिन पहले देश के पूर्वोत्तरी प्रांत हसका में भी एक धमाका हुआ था। मंगलवार की शाम हस्का में कुर्द मिलिशिया की छावनी और बच्चों के अस्पताल के निकट एक धमाका हुआ जिसमें बड़ी संख्या में लोग हताहत व घायल हुए।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी सूरिया अलआन ने रिपोर्ट दी है कि दो आत्मघाती हमलावरों ने इफ़्तार के समय यह आत्मघाती हमला किया। इस हमले में एक व्यक्ति हताहत और 13 अन्य घायल हुए थे जिनमें पांच बच्चे भी शामिल थे। रिपोर्ट में बताया गया है कि दो अन्य आतंकवादियों ने हसका में सीरिया की सेना की पांचवीं यूनिट पर आत्मघाती हमला किया था।